फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: trivial matter took brother life, Elder brother did home treatment, morning he was already dead

मामूली बात पर गई जान: रायपुर में बड़े भाई ने की घरेलू उपचार, सुबह देखा तो हो गई थी मृत्यु, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 Apr 2024 05:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Apr 2024 05:16 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के छोटे और मंझला भाई के बीच झगडा हो गया। गुस्साए मंझला भाई लकड़ी के पाटिया से उसके सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन
Raipur: trivial matter took brother life, Elder brother did home treatment, morning he was already dead
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में मामूली बात को लेकर एक ही परिवार के छोटे और मंझला भाई के बीच झगडा हो गया। गुस्साए मंझला भाई लकड़ी के पाटिया से उसके सिर पर वार कर दिया। जैसे-तैसे उसके बड़े भाई ने झगडा शांत कराया और घायक युवक के घरेलू उपचार कर रात को सुला दिया। वहीं सुबह उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


प्रार्थी मनोज क्षीरसागर ने कोटा थाना रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि 23 अप्रैल को सुबह सवा सात बजे उसके छोटे भाई नीरज क्षीरसागर को उसका मझला भाई अजय क्षीरसागर ने रात करीब 10 बजे घरेलू बात को लेकर लड़ाई-झगडा कर हत्या करने की नियत से लकड़ी का टुकडा (पटिया) से मारपीट कर सिर में चोट पहुचाया है। जिसे प्रार्थी ने उसके छोटे भाई का घरेलू इलाज किया। 
विज्ञापन


इसके बाद नीरज को कमरे में सुला दिया। सुबह चेक करने पर उसके छोटे भाई नीरज क्षीरसागर की मृत्यु हो गई थी। सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचने से आरोपी अजय क्षीरसागर पुलिस को देखकर भाग रहा था, जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। मृतक नीरज क्षीरसागर के शव को मर्ग जांच पंचनामा कार्रवाई में लेकर कर एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी अजय क्षीरसागर (45 साल) निवासी कोटेश्वर शिव मंदिर के पास कोटा के खिलाफ थाना सरस्वती नगर रायपुर मे अपराध क्रमांक 113/24 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अग्रिम जांच विवेचना कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में सरस्वती नगर थाना के निरीक्षक लखन लाल पटेल, उप निरीक्षक लोकेश्वर प्रसाद सदावर्ती,सहायक उप निरीक्षक नरसिंह साहू ,सहायक उप निरीक्षक द्वित कुमार साहू आरक्षक 1488 नंदकिशोर सिन्हा आरक्षक 1233 बलिराम निर्मलकर आरक्षक 1476 ज्ञानचंद साहू आरक्षक 273 मुनि लाल चक्रधारी आरक्षक 148 टिकेश्वर वर्मा महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed