फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Sweets will be distributed in all jails state on January 22; Deputy CM inspected Central Jail

Raipur: 22 जनवरी को प्रदेश के सभी जेलों में बांटी जाएगी मिठाई; डिप्टी CM ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण

Wed, 17 Jan 2024 09:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 09:28 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था और उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन
Raipur: Sweets will be distributed in all jails state on January 22; Deputy CM inspected Central Jail
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था और उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए, ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों की संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग और प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


गृहमंत्री ने 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश के सभी जेलों में पर्व आयोजित कर मिठाई वितरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जेल के विडियों कान्फ्रेसिंग कक्ष और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती बीमार बंदियो के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।  अधिकारियों से दवाई की पर्याप्त उपलब्धता और उनके खानपान के बारे में पूछा। उन्होंने जेल के सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed