फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Suitcase Murder Case: Ankit-Shivani had a love marriage, fond of this work, met here after journalism

रायपुर सूटकेस मर्डर केस: आरोपी दपंती ने की थी लव मैरिज, इस काम की शौकीन, पत्रकारिता के बाद यहां हुई मुलाकात

Wed, 25 Jun 2025 05:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 25 Jun 2025 05:14 PM IST
सार

इस घटना को मेरठ की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महिला आरोपी को छत्तीसगढ़ की सोनम बता रहे हैं। हालांकि दोनों घटनाओं में फर्क तो है, लेकिन साजिश सोनम की तरह ही रची गई।

विज्ञापन
Raipur Suitcase Murder Case: Ankit-Shivani had a love marriage, fond of this work, met here after journalism
रायपुर सूटकेस मर्डर केस के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सूटकेस मर्डर कांड से सहमा हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिल्ली से रायपुर ले आई है। अब यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। इस घटना को मेरठ की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग महिला आरोपी को छत्तीसगढ़ की सोनम बता रहे हैं। हालांकि दोनों घटनाओं में फर्क तो है, लेकिन साजिश सोनम की तरह ही रची गई। आरोपी महिला ने शातिर तरीके से पति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


सूटकेस मर्डर कांड के आरोपी एडवोकेट अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा उपाध्याय दोनों लव मैरिज की थी। इनकी प्रेम कहानी लॉ कॉलेज शुरू हुआ। दरअसल, आरोपी शिवानी ने 2020 में कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की। फिर उसने वकालत किया। यहीं उसका परिचय अंकित से हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती हुई। जो कि प्यार में बदला। फिर दोनों ने लव मैरिज कर ली। शिवानी को रील्स बनाने का भी शौक था। सोशल मीडिया में अक्सर रील्स बनाकर डाला करती थी। 
विज्ञापन


लाखों की प्रॉपर्टी हड़पने के लिये किशोर पैकरा को उतारा मौत के घाट
रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 60 वर्षीय किशोर पैकरा का हांडीपारा इलाके में मेन रोड में खुद का पुश्तैनी घर है। मृतक किशोर घर पर अकेले रहता था। वह शारीरिक रूप से अक्षम था और व्हीलचेयर से चलता था। बताया जाता है कि किशोर की मोहंदी गांव की जमीन का सौदा आरोपी अंकित उपाध्याय ने करवाया था। जमीन की डील 50 लाख में हुई थी, लेकिन किशोर को केवल 30 लाख मिले थे। जब उसने 20 लाख में से 10 लाख मांगे तो आरोपी दंपती उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस ने इस केस में दो प्रॉपर्टी डीलर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि उनकी भी जमीन के सौदे या हत्या में साजिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया को देख मुंह छिपाने लगे आरोपी
गिरफ्तार हत्यारे दंपती अंकित उपाध्याय और शिवानी शर्मा जो रिटायर्ड एएसआई के बहू-बेटे बताये जा रहे हैं। वे पेशे से वकील हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार करके फ्लाइट से रायपुर लाई। रायपुर एयरपोर्ट पर शिवानी मीडिया के कैमरे देखकर कपड़े से लगातार अपना मुंह छिपाने लगी। वहीं अंकित भी मीडिया से बातचीत करने से बच रहा था। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इसके बाद पूरे घटना क्रम का खुलासा हो जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed