{"_id":"68d8120bf1cf61032d0ebd5b","slug":"raipur-steel-plant-accident-pcc-chief-deepak-baij-met-to-injured-people-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर स्टील प्लांट हादसे में घायलों से मिले बैज: बोले-मृतकों को एक करोड़ और घायलों को मिले 50 लाख रु का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर स्टील प्लांट हादसे में घायलों से मिले बैज: बोले-मृतकों को एक करोड़ और घायलों को मिले 50 लाख रु का मुआवजा
Sat, 27 Sep 2025 10:04 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:04 PM IST
सार
PCC Chief Deepak baij on Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के सिलतरा स्थित निजी स्टील एंड पॉवर प्लांट हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
रायपुर स्टील प्लांट हादसे में घायलों से मिले पीसीसी चीफ दीपक बैज
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
PCC Chief Deepak baij on Raipur Steel Plant Accident: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने रायपुर के सिलतरा स्थित निजी स्टील एंड पॉवर प्लांट हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
उन्होंने नारायणा हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान कहा कि मृतकों को एक करोड़ और घायलों को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। वहीं घटना की जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाये।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि पहली दृष्टिकोण में ही घटना में बड़ी लापरवाही नजर आ रही है। वहां पर इंडस्ट्रियल सेफ्टी एक्ट का पालन नहीं किया गया। कंपनी प्रबंधन की लापरवाही तो है ही साथ ही उद्योगों की बेलगामी के लिए बीजेपी सरकार भी जिम्मेदार है, उद्योग विभाग और श्रम विभाग क्या कर रहा है?
विज्ञापन