फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur South by Poll 2024: JCCJ supports Congress candidate Akash Sharma, know reason

CG: रोचक हुआ रायपुर दक्षिण विस का चुनाव; जेसीसीजे ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का किया समर्थन, जानें वजह

Thu, 24 Oct 2024 10:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 24 Oct 2024 10:20 PM IST
सार

Raipur South by Poll 2024: जैसे-जैसे रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे चुनाव काफी दिलचस्प और रोचक होते जा रहा है।

विज्ञापन
Raipur South by Poll 2024: JCCJ supports Congress candidate Akash Sharma, know reason
नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को ज्ञापन सौंपते जेसीसीजे नेता रेणु जोगी और अमित जोगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur South by Poll 2024: जैसे-जैसे रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घड़ियां नजदीक आ रही हैं। वैसे-वैसे चुनाव काफी दिलचस्प और रोचक होते जा रहा है। दरअसल, पूरा मामला जनता कांग्रेस छत्तसीसगढ़ जोगी यानी जेसीसीजे से जुड़ा हुआ है। जोगी कांग्रेस ने इस उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का समर्थन किया है। इतना ही नहीं जेसीसीजे के मुखिया अमित जोगी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आकाश शर्मा के पक्ष में  तन-मन से प्रचार करने की अपील भी की है।

विज्ञापन


जोगी कांग्रेस ने इस संबंध में शर्मा के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ज्ञापन भी सौंपा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक अमित जोगी के इस पत्र में साफ-साफ लिखा है कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने उनकी पार्टी आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन देती है। वहीं क्षेत्र की मतदाताओं को अमूल्य वोट देने की अपील करती है।
विज्ञापन




अमित जोगी के इस ट्वीट और लेटर से जानें सच्चाई
जोगी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनावों के संदर्भ में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने घोषणा की है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए स्व. अजीत जोगी जी द्वारा बनाई गयी छत्तीसगढ़ की एकमात्र मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टी जेसीसीजे इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को निःशर्त समर्थन देगी। अमित जोगी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाये गए भारत के संविधान में धर्मनिरपेक्षता की बात की गयी है इसलिए उनकी पार्टी किसी भी दल को देश में साम्प्रदायिकता फैलाने के लिए समर्थन नहीं दे सकती। साथ ही पिछले 10 महीनों का भाजपा सरकार का कार्यकाल बेहद ही निराशाजनक रहा है, इसलिए भी यह सरकार नैतिक रूप से जनता का विश्वास खो चुकी है। अमित जोगी ने जेसीसीजे के सभी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए पूरे तन मन से प्रचार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन





'हमारी ताकत और भी मजबूत होगी'
नेता प्रतिपक्ष महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन पत्र को एआईसीसी प्रभारी विजय जांगिड़, जरिता लेफ्तलांग, संपथ कुमार को अवलोकन कराया और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने आग्रह किया। महंत ने जोगी कांग्रेस के इस समर्थन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में इससे हमारी ताकत और भी मजबूत होगी। दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। 







इससे पहले  रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस ने सबसे पहले जिला कांग्रेस कार्यालय रायपुर में सभा आयोजित की। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कई आरोप लगाये। इसके बाद रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया। गांधी मैदान में सभा स्थल से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकाली गई, जो मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर खत्म हुई। 

रैली में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता, कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, गिरीश देवांगन, रायपुर के पूर्व मेयर प्रमोद दुबे समेत कई नेता मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed