फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Shivam Educational Academy Indraprastha student Rajneesh won gold medal in under-14 shot put

Raipur: शिवम एजुकेशनल एकेडमी इंद्रप्रस्थ के रजनीश ने बढ़ाया रायपुर का मान, अंडर-14 शॉट पुट में जीता गोल्ड मेडल

Wed, 13 Aug 2025 11:06 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 11:06 PM IST
सार

Education News; SEA Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शिवम एजुकेशनल एकेडमी इंद्रप्रस्थ के कक्षा 8 के छात्र रजनीश कुमार ने रायपुर समेत प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Raipur: Shivam Educational Academy Indraprastha student Rajneesh won gold medal in under-14 shot put
विद्यालय परिवार ने रजनीश की इस उपलब्धि जताया हर्ष - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Education News; SEA Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शिवम एजुकेशनल एकेडमी इंद्रप्रस्थ के कक्षा 8 के छात्र रजनीश कुमार ने रायपुर समेत प्रदेश का नाम रोशन किया है। भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-14 शॉट पुट खेल (सीबीएसई क्लस्टर-2 एथलेटिक मीट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल, शहर और अपने परिवार का नाम मान सम्मान बढ़ाया है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक जीत पर जताया हर्ष 
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने रजनीश की इस ऐतिहासिक जीत पर हर्ष जताया है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रजनीश ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का कर लिया है। प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच रजनीश ने बेहतरीन तकनीक, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


अब नेशनल लेवल पर स्वर्ण पदक की उम्मीद: विनोद कुमार पांडेय 
स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि रजनीश ने अपनी मेहनत और लगन से यह सिद्ध किया है कि निरंतर प्रयास और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आने वाले नेशनल स्तर पर भी हमें उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद है। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार बेहद गौरवांवित है। उनका यह प्रदर्शन आने वाले समय में अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed