{"_id":"67d8203bfb01410f1b0ff3b8","slug":"raipur-raipur-mayor-meenal-choubey-announced-raipur-municipal-corporation-mic-members-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्यों की घोषणा; गिदवानी को मिला संस्कृति विभाग; यहां जानें किसे क्या मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रायपुर नगर निगम के एमआईसी सदस्यों की घोषणा; गिदवानी को मिला संस्कृति विभाग; यहां जानें किसे क्या मिला
Mon, 17 Mar 2025 06:44 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:44 PM IST
सार
Raipur Municipal Corporation MIC members: रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने आज सोमवार को निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) के 14 सदस्यों की घोषणा की। कुल 14 एमआईसी सदस्यों को विभाग दिये गये।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एमआईसी मेंबर की घोषणा करतीं रायपुर नगर निगम मेयर मिनल चौबे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Municipal Corporation MIC members: रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने आज सोमवार को निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) के 14 सदस्यों की घोषणा की। कुल 14 एमआईसी सदस्यों को विभाग दिये गये। इसमें सबसे बड़ी और खास बात ये है कि पूर्व महापौर एजाज ढेबर को हराने वाले अमर गिदवानी को भी एमआईसी सदस्य बनाया गया है। 14 सदस्यीय एमआईसी की सूची में 5 महिलाएं और 9 पुरुष को जगह दी गई।
विज्ञापन
इन्हें मिला ये विभाग
महापौर ने एमआईसी सदस्यों को विभाग प्रदान किया। दीपक जायसवाल को लोककर्म विभाग, डॉ. अनामिका सिंह को सामान्य प्रशासन एवं विधि-विधायी कार्य विभाग, मनोज वर्मा को नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग, भारती बागल को राजस्व विभाग, संतोष कुमार साहू को जलकार्य विभाग, गायत्री सुनील चंद्राकर को लोक स्वास्थ्य, खाद्य एवं स्वच्छता विभाग, सुमन अशोक पांडेये को विद्युत एवं अभियांत्रिकीय विभाग, महेंद्र खोडियार को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण विभाग, खेम कुमार सेन को शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग, सरिता आकाश दुबे को महिला एवं बाल विकास विभाग, संजना हियाल को अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, अमर गिदवानी को संस्कृति, पर्यटन, मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण विभाग, नंद किशोर साहू को खेल एवं युवा कल्याण विभाग और भोला राम साहू को पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
ये बने एमआईसी मेंबर-
- दीपक जायसवाल
- अनामिका सिंह
- मनोज वर्मा
- भारती बागल
- संतोष साहू
- गायत्री सुनील चंद्राकर
- सुमन अशोक पांडेय
- महेंद्र खोडियार
- खेम कुमार सेन
- सरिता आकाश दुबे
- संजना हियाल
- अमर गिदवानी
- नंद किशोर साहू
- भोलाराम साहू