{"_id":"6807a66916ccb2e4120c7d7f","slug":"raipur-police-seized-illegal-petrol-diesel-and-ethanol-worth-rs-21-lakh-36-thousand-during-raid-4-arrested-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: पुलिस ने छापेमारी के दौरान जब्त किया 21 लाख 36 हजार रुपये की अवैध पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल, 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: पुलिस ने छापेमारी के दौरान जब्त किया 21 लाख 36 हजार रुपये की अवैध पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल, 4 गिरफ्तार
Tue, 22 Apr 2025 07:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 22 Apr 2025 07:56 PM IST
सार
डीजल 10 हजार 200 लीटर, पेट्रोल 7 हजार 210 लीटर और एथेनॉल आठ हजार लीटर जब्त किया गया। कुल पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल 25 हजार 410 लीटर जब्त किया गया है। इसकी कीमत 21 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर पुलिस एक्शन मोड में हैं। थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में छापेमारी के दौरान अवैध रूप भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल रखा मिला। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग संगठित होकर भारी मात्रा में अवैध रूप से पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल रखे हैं। इस पर पुलिस ने छापेमारी की।
मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि मंदिर हसौद स्थित ऑयल डिपो इंडियन ऑयल गुजरा, एचपीसीएल मंदिर हसौद से निकलने वाले टेंकरो से पेट्रोलियम पदार्थ पेट्रोल, डीजल, एथेनॉल की कटिंग करके अधिक लाभ अर्जित करने की नियत से अपने-अपने अवैध यार्ड में अत्यधिक मात्रा में संग्रहित करके ड्रमों में रखे हुए है।
मुखबिर की सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर विवेक शुक्ला के निर्देश पर चार टीम बनाकर आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने गोलू उर्फ नोहर रात्रे, अमरेश साव, सुब्रजीत मुदुली, दीप्ति रंजन और राहुल यादव के ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ डीजल 10 हजार 200 लीटर, पेट्रोल 7 हजार 210 लीटर और एथेनॉल आठ हजार लीटर जब्त किया गया। कुल पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल 25 हजार 410 लीटर जब्त किया गया है। इसकी कीमत 21 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध क0 152, 153, 154, 155/25 धारा 287 BNS. एवं 3, 7 E.C.Act पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले में पुलिस ने अमरेश साव, सुब्रजीत मुदुली, दीप्ति रंजन और राहुल यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोलू उर्फ नोहर रात्रे फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।