{"_id":"662a025deb2e49ff340b41f7","slug":"raipur-police-has-arrested-three-interstate-ganja-smugglers-in-railway-station-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: ट्रॉली बैग में गांजा भरकर रायपुर बेचने पहुंचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर, पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: ट्रॉली बैग में गांजा भरकर रायपुर बेचने पहुंचे 3 अंतर्राज्यीय तस्कर, पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दबोचा
Thu, 25 Apr 2024 12:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 25 Apr 2024 12:42 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश, पंजाब और ओडिशा के तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गांजा खपाने की कोशिश में थे। रायपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन में तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश, पंजाब और ओडिशा के तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गांजा खपाने की कोशिश में थे। रायपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन में तीनो आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास 39 किलोग्राम गांजा के साथ तीन आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जब्त गांजा की कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
रायपुर के गंज थाना को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो के पास कुछ व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है। इस बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी गंज के नेतृत्व में थाना गंज पुलिस की टीम ने मुखबिर के बताए हुलिए पर पहुंची। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की खोजबीन में जुटी।
विज्ञापन
इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के तीन व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। पुलिस के पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विष्णु तोमर, अभिमन्यु बेहरा और अरूण मिश्रा होना बताया। मौके पर उनके पास रखे ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीनों की बैग में गांजा मिला। इस पर टीम के सदस्यों ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। जब्त गांजा की कीमती 3 लाख 95 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 189/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- विष्णु तोमर (19 साल) निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश
- अभिमन्यु बेहरा (19 साल) निवासी केन्द्रपाडा, ओडिशा
- अरूण मिश्रा (23 साल) निवासी लुधियाना, पंजाब