फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur police constable suspended in jharkhand minor gangrape case

Raipur: नाबालिग से गैंगरेप मामले में कॉन्स्टेबल सस्पेंड, 10 पर दर्ज है FIR, इसी में ब्रह्मानंद पर भी आरोप

Mon, 21 Nov 2022 05:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Nov 2022 05:25 PM IST
सार

नाबालिग गैंगरेप मामले में कांग्रेस के आरोप को भाजपा नेता ब्रह्मानंद नेताम ने बेबुनियाद बताया है। कहा कि, भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव हो रहा है, तो मरकाम जी लांक्षन लगा रहे हैं। ये उनके हारने का प्रतीक है। उनकी मंशा है कि साम, दाम लगाकर कैसे जीतें। 

विज्ञापन
raipur police constable suspended in jharkhand minor gangrape case
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में नाबालिग से गैंगरेप मामले में अब रायपुर पुलिस भी एक्शन में आ गई है। इसे लेकर 10 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें रायपुर में पदस्थ कॉन्सटेबल केशव राम सिन्हा का भी नाम है। इसके बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उसे सस्पेंड कर दिया है। इसी मामले में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर भी आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन




एसएसपी प्रशांत अग्रवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि जिले के टेल्को थाने में दुष्कर्म, आपराधिक षड्यंत्र रचने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल केशव राम सिन्हा के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। अपराध की अत्यंत गंभीर धाराओं के आरोपी कॉन्स्टेबल केशव राम सिन्हा को सस्पेंड किया जाता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन




पीसीसी चीफ ने भाजपा उम्मीदवार पर लगाए थे आरोप
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप और देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सबूत के तौर पर FIR की कॉपी भी मीडिया के सामने रखी है। कहा कि, ब्रह्मानंद नेताम पर टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।

 

सीएम ने कहा था- निर्वाचन पत्र किसके कहने पर छिपाया
मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि, 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी ने झारखंड में पॉक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ पत्र में किसके कहने पर छुपाया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed