{"_id":"67ff75c8c247881e430a61ad","slug":"raipur-police-caught-silver-bars-worth-rs-52-lakh-two-interstate-accused-arrested-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: रायपुर पुलिस ने पकड़ी 52 लाख रुपये की चांदी की सिल्ली, दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: रायपुर पुलिस ने पकड़ी 52 लाख रुपये की चांदी की सिल्ली, दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Apr 2025 02:48 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:48 PM IST
सार
रायपुर पुलिस ने अवैध रूप से एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। लगभग 56.300 ग्राम चांदी की सिली जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत 52 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर पुलिस ने अवैध रूप से एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली परिवहन करते दो अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। लगभग 56.300 ग्राम चांदी की सिली जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत 52 लाख रुपये आंकी गई है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
खमतराई थाना पुलिस को सूचना मिली कि दोपहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति अपने पास एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली रखे है। सूचना पर पुलिस मौके पर मुखबिर के बताए स्थल में पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए भनपुरी चैक में नाकेबंदी पाईंट लगाया। इसी दौरान मुखबीर के बताये दोपहिया वाहन को आता देखकर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया।
वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम ओंकार जाधव और अजय निवासी महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली रखा होना पाया गया, जिसे रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों से पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन
इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 56 किलो 300 ग्राम एल्यूमिनियम जैसे चांदी का 115 नग सिल्ली कीमती करीबन 52 लाख रूपये तथा परिवहन में प्रयुक्त ईवी स्कुटर ऐथर क्रमांक सी जी 04 पी क्यू 8047 को धारा 35 (1), ई बीएनएसएस/303 (3) बीएनएस के तहत जप्त कर दोनों के विरूद्ध थाना खमतराई में इस्तगासा क्रमांक 02/2025 धारा 35 (1), ई बीएनएसएस/303 (3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।