फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Police called 318 goons and miscreants in the police stations and organized a parade

Raipur: पुलिस ने 318 गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर लगाई परेड, दो दिनों में 292 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

Sun, 05 May 2024 04:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 May 2024 04:25 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। शहर में शांतिपूर्ण मतदान कराने और अपराधों की रोकथाम के लिए  318 से ज्यादा गुंडा-बदमाशों को संबंधित थानों में हाजिर कर परेड लगाई।

विज्ञापन
Raipur: Police called 318 goons and miscreants in the police stations and organized a parade
पुलिस ने लगाई बदमाशों की परेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर रायपुर पुलिस एक्शन मोड पर हैं। शहर में शांतिपूर्ण मतदान कराने और अपराधों की रोकथाम के लिए  318 से ज्यादा गुंडा-बदमाशों को संबंधित थानों में हाजिर कर परेड लगाई। रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुंडा-बदमाशों, चाकुबाजों समेत अपराधिक तत्वों को थाना में बुलाकर समझाइश दी गई है। 

विज्ञापन


शहर में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने और सुरक्षा-शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर जिले के सभी थाना प्रभारियों ने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों सहित अपराधिक तत्वों को थाना में तलब कर परेड लगाई है। चार मई को सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों से 318 से अधिक चाकूबाजों सहित अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड़ लगाई गई। उनको समझाइश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करें। पुलिस द्वारा जब भी उन्हें उपस्थित होने कहा जाता है तो वे तत्काल उपस्थित होवें तथा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई के तहत 14 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, 08 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और 140 अपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान दो दिनों में में कुल 292 गुण्डा/निगरानी बदमाशों, चाकूबाजों एवं अपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed