फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police busted bike thief gang: used to commit theft incidents, five accused arrested

रायपुर पुलिस ने किया बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश: ऐसे देते थे चोरी के वारदात को अंजाम, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 06:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Apr 2024 06:11 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने शहर में घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के पांच शातिर चोरों का फर्दाफाश किया है। इन चोरों के कब्जे से चोरी के 22 नग बाइक जब्त किया है।

विज्ञापन
Raipur Police busted bike thief gang: used to commit theft incidents, five accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने शहर में घूम-घूमकर बाइक चोरी करने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के पांच शातिर चोरों का फर्दाफाश किया है। इन चोरों के कब्जे से चोरी के 22 नग बाइक जब्त किया है। इसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की सूचना मिलने पर थाना पुलिस जांच में जुट गई। घटना स्थलों में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज को खंघाला गया। फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी एकत्रित कर  मुखबिर लगाया गया। थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के जितने भी गाड़ियां चोरी किये थे, उसके संबंध में सभी घटना का अवलोकन कर वारदात करने का तरिका, और उनके चोरी करने का समय का मिलान कर संभावित स्थानों पर सादी वर्दी में जाकर निगाह रखे। 
विज्ञापन


इस दौरान 25 अप्रैल को गोकुल नगर शराब दुकान के पास पूर्व में किए चोरी की तरह गोवर्धन दास उर्फ विक्की नाम का व्यक्ति वहां पर आया। शातिर चोर ने खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर वाहन को चुराने का प्रयास कर रहा था। उसी दौरान सादी वर्दी में उपस्थित पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन शातिर ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा। साथ ही थाना लाया गया। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर जितने भी वाहन चोरी किये थे, उसमें सम्मिलित आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर एक-एक कर कुल पांच आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी किये गाड़ियों को जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • गोवर्धन दास उर्फ विक्की (24 साल) निवासी थाना मुजगहन, रायपुर 
  • तारेन्द्र साहू (23 साल) निवासी थाना मुजगहन, रायपुर
  • तेजराम साहू (23 साल) निवासी थाना मुजगहन, रायपुर
  • मोनू बंजारे (18 साल) निवासी थाना मुजगहन,रायपुर
  • रोशन साहू (22 साल) थाना सेजबहार, रायपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed