फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Police arrest two interstate smugglers with 35 kg of marijuana

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Tue, 27 Jan 2026 11:44 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 27 Jan 2026 11:44 AM IST
सार

रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 35 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raipur Police arrest two interstate smugglers with 35 kg of marijuana
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 35 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और गांजा को कार के जरिए रायपुर ला रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 25 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि एक कार में सवार तस्कर महासमुंद से रायपुर की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं और पुलिस की नाकेबंदी तोड़कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विधानसभा थाना पुलिस ने आमासिवनी रिंग रोड नंबर-03 के ब्रिज के पास घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन


नाकेबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को घेरकर पकड़ लिया। कार में सवार दोनों लोगों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने नाम राकेश कुमार गुप्ता और अमित सिंह बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की तलाशी लेने पर उसमें बोरियों के अंदर अलग-अलग पैकेटों में कुल 35 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की गई कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 24 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट और लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed