{"_id":"65ba2d4773b869a6ed058f14","slug":"raipur-nit-student-blew-himself-up-in-university-police-seized-in-investigation-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रविशंकर विश्वविद्यालय में NIT के छात्र ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रविशंकर विश्वविद्यालय में NIT के छात्र ने खुद को विस्फोटक से उड़ाया, गंभीर रूप से घायल
Wed, 31 Jan 2024 04:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:52 PM IST
सार
राजधानी रायपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। एनआईटी के एक छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। रविशंकर विश्वविद्यालय में विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की है। विस्फोट से युवक घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। एनआईटी के एक छात्र ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। रविशंकर विश्वविद्यालय में विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की है। विस्फोट से युवक घायल हो गया। मौके पर उसे एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज जारी है। पूरा मामला रायपुर के सरस्वती थाने क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सूखे तालाब ज्ञान सरोवर में युवक ने घटना की अंजाम दिया है। विस्फोट होने पर इसके आवाज दूर तक सुनाई दी। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर छात्र दौड़ते हुए उस दिशा में आए। जब देखा तो उनका भी होश उड़ गया। युवक को गंभीर से घायल देखकर आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया गया और उसे एम्स में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक के बैग में एनआईटी के छात्र होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौजूद छात्रों घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस घायल छात्र के मोबाइल से भी जानकारी खंगाल रही है।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने बताया कि एनआईटी के मेटलर्जी डिपार्टमेंट के एक छात्र ने विस्फोटक से खुद को उड़ाने की कोशिश की है। घायल युवक ने अपनी बहन और डॉक्टर से चर्चा के दौरान कहा कि वह सुसाइड करना चाहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल में बारूद, बम में इस्तेमाल होने वाले स्पिलिंटर मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि युवक सुसाइड की कोशिश करने के लिए बारूद पटाखों का इस्तेमाल किया होगा।