फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur news: State Union Minister Satish Chandra met to CM vishnudeo Sai, discussions on this matter

Raipur: केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचन्द्र ने की सीएम साय से मुलाकात, इस मामले में हुई बातचीत

Mon, 30 Jun 2025 03:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 03:28 PM IST
सार

State Union Minister Satish Chandra on CM vishnudeo Sai: केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने आज सोमवार को रायपुर स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Raipur news: State Union Minister Satish Chandra met to CM vishnudeo Sai, discussions on this matter
केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीशचन्द्र ने की सीएम साय से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

State Union Minister Satish Chandra on CM vishnudeo Sai: केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने आज सोमवार को रायपुर स्थित सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन एवं उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य में कोयला उत्पादन, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों से जुड़ी सुविधाओं एवं विकास कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला एवं ऊर्जा क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को साकार करने में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन


सीएम साय ने इस दौरान सीएसआर मद की राशि का उपयोग अधिक से अधिक जनकल्याणकारी कार्यों में करने के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरीश दुहन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय से महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज ने की भेंट
दूसरी ओरनिरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की। सीएम साय ने निरंजन पीठाधीश्वर श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरि जी महाराज के साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed