{"_id":"66472a2415937b0c8806db8b","slug":"raipur-news-senior-rss-pracharak-pandurang-shankarrao-moghe-passes-away-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक
Fri, 17 May 2024 03:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 17 May 2024 03:28 PM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 93 साल के उम्र में राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का निधन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 93 साल के उम्र में राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शोक संदेश में लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। उन्होंने समूचे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय विचारों को स्थापित करने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति सदैव अमर रहेगी।
सीएम साय ने कहा कि पांडुरंग शंकरराव मोघे धमतरी जिले में लंबे समय तक संघ के प्रचारक रहे। आपातकाल के दौरान सागर जिले में सत्याग्रह करते हुए जेल भी गए। रायपुर में संघ कार्यालय निर्माण के समय उनकी महती भूमिका रही। गायन कला में उनकी विशेष रुचि थी। उनकी स्मरण शक्ति भी लाजवाब थी। सादा जीवन उच्च विचार को अंगीकार कर अपना सर्वस्व जीवन जीने वाले मोघे का निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।