फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Rs 50 lakh found in pickup full of potatoes; cash seized

Raipur News: आलू से भरे पिकअप में मिला 50 लाख रुपये; इस तरह से दे रहे थे वारदात को अंजाम, नगदी रकम जब्त

Tue, 30 Apr 2024 01:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Apr 2024 01:55 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रायपुर पुलिस की ओर से आरंग में पुलिस नाका लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया। रात में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आलू से भरे पिकअप से 50 लाख रुपये का नगदी रकम पुलिस ने जब्त किया है। 

विज्ञापन
Raipur News: Rs 50 lakh found in pickup full of potatoes; cash seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस की चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान रात के समय महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के समय आलू से भरे पिकअप को रुकवाया गया। गाड़ी के तलाशी लेने पर उसके अंदर कार्टून में छिपाकर रखे लगभग 50 लाख रुपए मिला। गाड़ी ड्राइवर से पैसे संबंधित में पूछताछ की कोई, लेकिन कोई वैध दस्तावेज नहीं था। मामले में पुलिस ने 102 सीआरपीसी के तहत नगदी रकम को जब्त किया। साथ ही इनकम टैक्स विभाग को मामले की जानकारी दी गई। वहीं पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन


रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और रायपुर एसएसपी संतोष सिंह की ओर से कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य और जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के साथ उक्त कार्रवाई में टीआई आरंग सत्येंद्र श्याम, प्रधान आरक्षक ऋषि पटेल, गिरधर प्रजापति और अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed