फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Pharmaceutical and medical devices hub to be built in Chhattisgarh

Raipur News: छत्तीसगढ़ में बनेगा फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस हब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी का एलान

Thu, 26 Dec 2024 09:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 09:02 PM IST
सार

Chhattisgarh News: Shyam Bihari jaiswal; छत्तीसगढ़ में फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस हब बनाया जायेगी।

विज्ञापन
Raipur News: Pharmaceutical and medical devices hub to be built in Chhattisgarh
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल वर्कशाप में शिरकत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh News: Shyam Bihari jaiswal; छत्तीसगढ़ में फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेस हब बनाया जायेगी। ये जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायपुर के सिविल लाइन सर्किट हाउस में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में दी। इस वर्कशाप में  प्रदेश के 100 औषधि नियामक मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि देश के 30 लाख करोड़ के मेडिकल व्यापार का आधार आप सब हैं। दवा एवं मेडिकल डिवाइसेस की गुणवत्ता का निर्धारण सुनिश्चित किया जाता है और आपके कार्यों पर विश्वास कर पूरा देश मेडिकल प्रोडक्ट्स का उपयोग कर रहा हैं। इस परिस्थितियों में आपको अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए उस विश्वास को बनाये रखना है।  यह प्रशिक्षण कार्यशाला छत्तीसगढ़ को फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभायेगी। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य एवं औषधि विभाग के नियंत्रक चंदन कुमार ने कहा कि औषधि एवं मेडिकल डिवाइसेस के व्यापार में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने भारत के संबंध में बात करते हुए कहा कि पूरे विश्व में ऐसा कोई देश नहीं है जहां पर भारतीय दवा अथवा मेडिकल डिवाइसेस की आपूर्ति नहीं की जाती। खाद्य नियंत्रको और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा कि आपके अच्छे कार्यों की वजह से ही लोगों को सुविधा मिल पाती है और उन्हें बेहतर मेडिकल संसाधन उपलब्ध हो पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed