{"_id":"6628e6594c1341a2090c8ead","slug":"raipur-news-people-commit-fraud-by-creating-fake-ids-on-whatsapp-police-caught-accused-from-jharkhand-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रॉड से रहे सावधान: व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर करते हैं धोखाधड़ी, झारखंड के आरोपी को रायपुर पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रॉड से रहे सावधान: व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर करते हैं धोखाधड़ी, झारखंड के आरोपी को रायपुर पुलिस ने दबोचा
Wed, 24 Apr 2024 04:31 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:31 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर और डीपी रखकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर और डीपी रखकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर आरोपी फर्जी आईडी और डीपी रखकर ठगी करने के प्रयास कर रहा था, पुलिस को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रार्थी हिमांशु श्रीवास्तव ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो एसीबी इंडिया प्रा. लिमि. कंपनी में काम करता है। उसने रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने प्रार्थी के कंपनी के डॉयरेक्टर रूद्र सेन सिंधु का डीपी और फर्जी आईडी बना कर कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर मोबाइल धारक के खिलाफ धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
विज्ञापन
विवेचना दौरान सायबर सेल से तथ्यात्मक जानकारी लिया जाकर आरोपी का पहचान होने पर आरोपी पतासाजी के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम तैयार कर झारखण्ड भेजा गया,जो विवेचना दौरान आरोपी अनंत कुमार सिंह जिला बोकारो, झारखण्ड का होना पाया। इस पर आरोपी के सिम और मोबाइल को जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत् सूचना देकर 22 अप्रैल को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई किया गया।
विज्ञापन