{"_id":"66b1e4ef35f673ac4e04fdf7","slug":"raipur-news-passengers-trapped-in-raipur-railway-station-lift-four-people-rescued-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: रायपुर रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंसे यात्री; इस तरह से बची चार लोगों की जान,पहले भी हो चुके हैं हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: रायपुर रेलवे स्टेशन के लिफ्ट में फंसे यात्री; इस तरह से बची चार लोगों की जान,पहले भी हो चुके हैं हादसे
Tue, 06 Aug 2024 02:26 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 06 Aug 2024 02:26 PM IST
सार
Raipur news: Raipur news: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में दो बच्चों के साथ चार यात्री फंसने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
तकनीकी टीम ने लिफ्ट के दरवाजे का कांच तोड़कर लोगो का सुरक्षित बाहर निकाला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur news: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में दो बच्चों के साथ चार यात्रियों के फंसने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर किसी तरह से कांच को तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद लिफ्ट के अंदर कुछ यात्री फंस गए थे। इस दौरान यात्री काफी देर तक डरे सहमे रहे। घटना की सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई। इसके बाद रेलवे के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत राहत कार्य में जुट गये और किसी तरह से लिफ्ट का कांच तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दें कि इससे पहले भी लिफ्ट बंद हो चुकी है। बार-बार रेलवे स्टेशन की लिफ्ट के मेंटेनेंस पर सवाल उठते रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे के अधिकारी यदि समय मेंटेंनस करवाते तो तो इस तरह के हादसे नहीं होते।
दूसरी ओर रेलवे के अधिकारियों ने इस मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटेनेंस के भी निर्देश भी दिये गये हैं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो सके। फिलहाल, लिफ्ट को बंद कर दिया गया है। रायपुर रेलवे प्रशासन ने इस असुविधा के लिए रेल यात्रियों से खेद जताया है।