फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Online betting was being played in public place, police arrested two accused

Raipur News: पब्लिक प्लेस में खेला रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 11:38 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Jan 2024 11:38 AM IST
सार

Raipur News: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से सट्टा संचालन करते आ रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दोनों को पकड़ा है।

विज्ञापन
Raipur News: Online betting was being played in public place, police arrested two accused
पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur News: राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खेलते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से सट्टा संचालन करते आ रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर दोनों को पकड़ा है। इनके कब्जे से जब्त सामान की कीमत 95 हजार रुपये आंकी गई है, जिसमें 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल, 4 बैंक पास बुक, 4 बैंक चेक बुक और चार हजार नगदी रकम शामिल है। 

विज्ञापन


यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है जहां लंबे समय से  सट्टा संचालन करते आ रहा था। टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड भांठागांव गार्डन में दो व्यक्ति बैठकर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। इस दौरान पुलिस ने टीम गठित कर मुखबिर की ओर से बताए गए जगह पर पहुंची। 
विज्ञापन


गार्डन में खेला रहे थे सट्टा 
गार्डन में दो व्यक्ति ऑनलाइन सत्ता ऐप चालू कर सट्टा खिला रहे थे। वहीं कॉपी पेन से हिसाब लिखते पुलिस ने मौके पर धरदबोचा। दोनों को पकड़कर पूछताछ करने पर दोनों ने ऑनलाइन सट्टा चलाना स्वीकार किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 5/2024 धारा 4 (क), 6, 7 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप से खिलते थे ऑनलाइन सट्टा 
सट्टा खेलने में आरोपियों ने reddybook.blue ऑनलाइन साइड का उपयोग कर सट्टा खेला गया है और कॉपी रजिस्ट्रर में करोड़ो रूपयों का लेन देन के संबंध में हिसाब लिखा गया है।

गिरफ्तार आरोपी
साहिद रजा खान 24 साल, निवासी निजामी चौक कृष्णा नगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग।
मोहम्मद गुलरेज 23 साल, निवासी ईदगाह चौक फरीद नगर सुपेला भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed