फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Now commerce and forensic science courses will start in Pandit Ravi Shankar Shukla University

Raipur News: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अब कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स होंगे शुरू

Tue, 20 Feb 2024 08:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 20 Feb 2024 08:10 PM IST
सार

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अब कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स शुरू होगी। पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए।

विज्ञापन
Raipur News: Now commerce and forensic science courses will start in Pandit Ravi Shankar Shukla University
पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में अब कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस कोर्स शुरू किए जाएंगे। पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवाचार समावेशी शिक्षा, तकनीकी योग्यता और कौशल विकास किसी भी शिक्षा प्रणाली के महत्वपूर्ण अंग हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास ही सरकार का उद्देश्य है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में कॉमर्स और फोरेंसिक साइंस के कोर्स को शुरू करने की मान्यता दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की उच्च शिक्षा को नई पहचान दिलाने के लिए सदा ही संकल्पित रहती है। इतना ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भारत को विश्व स्तर पर स्थापित करने के लिए हमें शिक्षण और शोध पर विशेष जोर देना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधान अनुसार सभी शिक्षण संस्थाएं शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए अपेक्षित अंतरराष्ट्रीय मापदंडों की प्रतिस्पर्धा में अपने आप को साबित करें। हमारी सरकार का सहयोग प्रत्येक स्तर पर आपको प्राप्त होगा। देश को विकसित राष्ट्र के रूप में परिवर्तित करने के लिए भारत सरकार ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना की है। जिसपर केंद्र और राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि शोध परक शिक्षा के माध्यम से, हम छात्रों को एक बेहतर भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं और समाज को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। शोध केवल डिग्री प्राप्त करने या राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और सेमिनारों में शोध पत्र पढ़ने और प्रकाशित करने के लिए नहीं होना चाहिए। शोध का उद्देश्य हमारे सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए। शोध के माध्यम से, हम सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समस्याओं का समाधान ढूंढ सकें और समाज को बेहतर बनाने के लिए नवीन विचारों और समाधानों का विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है और आने वाले समय में यह छत्तीसगढ़ और देश के विकास का विश्वविद्यालय बने यही कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed