{"_id":"68fa2e2c3c9ac848be0d4508","slug":"raipur-news-mayor-meenal-choubey-furious-after-seeing-poor-sanitation-system-after-diwali-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: दिवाली के बाद खराब सफाई व्यवस्था को देखकर बिफरीं मेयर मीनल, जमकर लगाई फटकार, दिये ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: दिवाली के बाद खराब सफाई व्यवस्था को देखकर बिफरीं मेयर मीनल, जमकर लगाई फटकार, दिये ये निर्देश
Thu, 23 Oct 2025 07:03 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:03 PM IST
सार
Mayor Meenal Choubey: रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने दीपावली पर्व के बाद आज गुरुवार को राजधानी की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अव्यवस्था पर संबंधित व्यक्ति को फटकार लगातीं महापौर मीनल चौबे
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mayor Meenal Choubey: रायपुर नगर निगम की मेयर मीनल चौबे ने दीपावली पर्व के बाद आज गुरुवार को राजधानी की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खराब सफाई व्यवस्था और कचरे के ढेर को देखकर संबंधित व्यक्ति को जमकर फटकार लगाई।
औचक निरीक्षण के दौरान शास्त्री बाजार क्षेत्र और अन्य स्थानों में कचरा का ढेर और गंदगी देखकर महापौर ने संबंधित जोन कमिश्नरों और जोन स्वास्थ्य अधिकारियों पर जमकर नाराजगी जताई। विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों से कचरे के ढेर और गंदगी को तत्काल हटवाकर स्वच्छ बनाये रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनसुविधा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
महापौर चौबे ने मोतीबाग के सामने मुख्य मार्ग में उर्स के आयोजन की समाप्ति के बावजूद सड़क पर लगाकर रखी गयी अस्थायी दुकानों को तुरंत हटाने के लिये निर्देश दिये ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई यातायात समस्या का सामना न करना पड़े। जापान से आने के बाद महापौर शहर की साफ-सफाई ,पेयजल और तमाम मूलभूत सुविधाओं को लेकर सड़क पर उतर गई हैं। दीपावली के दूसरे दिन से ही जनसुविधा को लेकर लगातार शहर के विभिन्न इलाकों में दौरा कर रही हैं। कहीं भी अव्यवस्था दिखने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाने से नहीं चूक रही हैं।