{"_id":"654cd91e7ccf4ea6c30286e4","slug":"raipur-news-lovers-seen-romancing-on-moving-bike-video-viral-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आए प्रेमी जोड़े, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आए प्रेमी जोड़े, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने काटा चालान
Thu, 09 Nov 2023 06:35 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 09 Nov 2023 06:35 PM IST
सार
Raipur News: कभी बाइक स्टंट, तो कभी चलती बाइक पर लड़का-लड़की लापरवाही पूर्वक बैठे नजर आते हैं। इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो प्रेमी जोड़े चलती बाइक पर रोमांस करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आए प्रेमी जोड़े
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कभी बाइक स्टंट, तो कभी चलती बाइक पर लड़का-लड़की लापरवाही पूर्वक बैठे नजर आते हैं। इसी तरह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो प्रेमी जोड़े चलती बाइक पर रोमांस करते दिख रहे हैं। युवक चलती बाइक पर युवती को आगे बैठा रखा है, वहीं युवक पीछे बैठकर बाइक चला रहा है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालानी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक पर चलानी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी रायपुर के जोरा थाने इलाके का है, जहां युवक और युवती चलती बाइक पर गलत तरीके से बैठकर रोड पर बाइक चला रहे थे। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। युवक लापरवाही पूर्वक बाइक चला रहा था। इससे खुद और दूसरों की जान जोखिम में डाल सकता था।
विज्ञापन
इस तरह के वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियम के उलंघन पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया है। इस दौरान पुलिस ने 4 हजार रुपये का चालान काटा है। इतना ही नहीं पुलिस ने युवक का एक वीडियो भी डाला है। इस वीडियो में युवक चालान पकड़कर खड़ा नजर आ रहा है। इसमें फिल्मी गाना चल रहा है। गाने के अंदाज में लिखा है ‘ये रिश्क हाए, बैठे बिठाए, चालान दिखाए’।
विज्ञापन