{"_id":"674de265ee21612aa503f788","slug":"raipur-news-international-disabled-persons-day-today-disabilities-today-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस आज; राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा दिव्यांगों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस आज; राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होगा दिव्यांगों का सम्मान
Tue, 03 Dec 2024 08:00 AM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:00 AM IST
सार
Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर तीन दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस आज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur News: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर तीन दिसंबर को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 12 से राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह में राज्यभर से करीब पांच हजार दिव्यांगजन शामिल होंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे़ होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह में अति विशिष्ट अतिथि में सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायकगणराजेश मूणत, गुरू खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी दिव्यांगजनों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि निःशक्त व्यक्तियों के लिए समान अधिकार, तरक्की और विकास के रास्ते सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजन के सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग भी मुख्यधारा का ही हिस्सा हैं। निःशक्तता सिर्फ एक शारीरिक कमी है, यह समझने के लिए समाज में जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग दिवस तभी सार्थक हो सकता है जब सभी निःशक्त व्यक्ति अन्य नागरिकों के समान ही आर्थिक और सामाजिक स्थिति पा सकें। भावी पीढ़ी को दिव्यांगता से बचाने के लिए हमें उनके पोषण और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होने की जरूरत है।