फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News: Action intensified after implementation of code of conduct; 2 crore cash seized

Raipur News: आचार संहिता लगने के बाद कार्रवाई तेज; 2 करोड़ से अधिक कैश और सामान जब्त, चेकिंग अभियान जारी

Wed, 20 Mar 2024 01:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 20 Mar 2024 01:42 PM IST
सार

राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक की अवैध धनराशि और वस्तुएं जब्त की गई है।
 

विज्ञापन
Raipur News: Action intensified after implementation of code of conduct; 2 crore cash seized
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों और सघन जांच की कार्रवाई लगातार जारी है। राज्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद से अब तक दो करोड़ रुपये से अधिक की अवैध धनराशि और वस्तुएं जब्त की गई है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन में राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन और संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों की ओर से सघन जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) की ओर से निगरानी के दौरान 19 मार्च तक 47 लाख 55 हजार रुपये की नगद धन राशि जब्त की गई हैं। इस दौरान 3896 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत आठ लाख 87 हजार रुपये है। सघन जांच अभियान के दौरान 73 लाख 17 हजार रुपये कीमत के 195 किलोग्राम मादक पदार्थ और 51 लाख 90 हजार रुपए कीमत के 840 ग्राम कीमती आभूषण और रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त  21 लाख 71 हजार रुपये से अधिक की अन्य सामग्री जब्त की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed