फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur nagar nigam Election: netaji kahin; Meenal Choubey said Development work in triple engine government

Nikay Chunav: नेताजी कहिन; मीनल चौबे बोलीं- ट्रिपल इंजन की सरकार में होंगे विकास कार्य, मिलेगा घर जैसा माहौल

Fri, 07 Feb 2025 10:05 AM IST
Lalit Kumar Singh ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:05 AM IST
सार

CG Nikay Chunav 2025; Raipur Nagar Nigam Election 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं।

विज्ञापन
raipur nagar nigam Election: netaji kahin; Meenal Choubey said Development work in triple engine government
रायपुर नगर निगम से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने की अमर उजाला से खास बातचीत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Nikay Chunav 2025; Raipur Nagar Nigam Election 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर अमर उजाला की खास पेशकश ‘नेताजी जी कहिन’ कार्यक्रम में हम छत्तीसगढ़ के नामी-गिरामी राजनीतिक हस्तियों से सीधी बातचीत पेश करते हैं। अपने पाठकों को प्रदेश के चुनावी हालात और सियासत से रू-ब-रू कराते हैं। सियासी समीकरणों और उठापटक से अवगत कराते हैं। इस कड़ी में आज हम रायपुर नगर निगम के बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे के साक्षात्कार को उन्हीं की जुबानी आपके सामने पेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सवाल: रायपुर नगर निगम चुनाव में इस बार के मुद्दे क्या हैं?
जवाब: नगर निगम का मूल कार्य है शहर की जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना। साफ सफाई और बिजली की व्यवस्था करना। शहर की जनता इसीलिए टैक्स देती है ताकि उसे मूलभूत सुविधाएं मिल सके। यह जनता का मौलिक अधिकार भी है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि मैं जनता को उनके अधिकारों को दूं। शहर के अंदर घर जैसा वातावरण मिले, इसके लिए कार्य करूंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: चुनाव में आप किन वादों के साथ जनता के बीच जा रही हैं?
जवाब:
मैं जनता से यही अपील कर रही हूं कि जो उनके अधिकार हैं, हम उसे दिलाकर रहेंगे क्योंकि पिछले 15 सालों में नगर निगम में कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान कांग्रेस ने शहर की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकूं। क्योंकि ईश्वर जिसे जन्म देता है, उसे अच्छे से जीने का अधिकार भी मिलना चाहिए। जो सुविधा शहर की जनता को मिल रही है, वह झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को भी मिले, इसके लिए प्रयास होंगे। रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर नहीं है, यातायाता व्यवस्था को सुधारने के लिए कार्य किए जाएंगे। क्योंकि जिस जगह जाने में हमें दस मिनट लगना चाहिए। वहां हमें पहुंचने पर आधे घंटे लग जाते हैं। इससे हमारा कीमती समय खराब होता है और भी परेशानी होती है। 



सवाल: अभी भी नगर निगम क्षेत्र में कई काम पूरे हैं, तो कई अधूरे हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है, कैसे दूर करेंगी?
जवाब:
प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकार है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव के बाद रायपुर शहर में भी बीजेपी की सरकार हो जाएगी। इस बात कि मुझे पूरी उम्मीद है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार रहेगी तो जनता का कोई भी काम नहीं रुकेगा। जनता के सारे कामकाज होंगे, उनकी सारी आवश्यकताएं पूरी होगी। 

सवाल: नगर निगम में कांग्रेस के 15 साल बनाम बीजेपी के 5 साल कैसे देखते हैं?
जवाब:
नगर निगम में दस साल इलेक्शन हुआ। पिछले पांच साल के निर्वतमान महापौर एजाज ढेबर के कार्यकाल में राज्य सरकार ने नगर निगम की इलेक्शन पद्धति को ही बदल दिया था। पार्षदों के माध्यम से महापौर को चुन लिया गया था। कांग्रेस के 15 साल का कार्यकाल है, पूरी तरह से फैलियर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचार की आकंठ में डूबी सरकार है। जनता ने इसे देखा है। चाहे विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, उप चुनाव जनता ने आशीर्वाद दिया है। बीजेपी ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है। नगर निगम में भी यही इतिहास दोहराया जाएगा। 

सवाल: आपके कार्यकाल में वो तीन बड़े विकास कार्य कौन से हैं?, जिसे आप जनता को गिनाना चाहेंगी? 
जवाब:
मैं 15 साल तक नगर निगम की पार्षद थी। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रही। इस दौरान शहर में कांग्रेस की सरकार थी। रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने कोई विकास कार्य नहीं किया। वह इस चुनाव में कौन से विकास कार्य गिनाएंगे। मैं तो क्या महापौर ढेबर भी अपनी उपलब्धि नहीं गिना सकते। रायपुर शहर में गंदगी का आलम है। रायपुर नगर निगम में स्मार्ट सिटी के माध्यम से जो पैसा आया था,वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। पिछले एक साल में जब बीजेपी की सरकार प्रदेश में आई तो हमने बहुत सारे विकास कार्य करवाए हैं। सरकार ने जो हमें पैसा दिया उसके जरूरत के जो काम थे, जैसे- पुल-पुलिया, नाली, सड़क आदि कार्य हमने कार्य करवाये हैं।







सवाल: कांग्रेस के लोक-लुभावने घोषणा पत्र के वादों से बीजेपी कैसे पार लगायेगी?
जवाब:
कांग्रेस झूठे वादे करती है। कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस के आधे से ज्यादा घोषणा पत्र बीजेपी की घोषणा पत्र की कट, कॉपी, पेस्ट हैं। कांग्रेस की घोषणा पत्र का कोई नहीं पढ़ता है। कोई भी इसे गंभीरता से नहीं लेता है। क्योंकि कांग्रेस जो वादे करती उसे पूरा नहीं करती। 




सवाल: आप जनता से क्या अपील करना चाहेंगी?
जवाब:
मैं जनता से यही अपील करना चाहूंगी कि यह लोकतंत्र है। लोकतंत्र में जनता का बहुत बड़ा हाथ होता है। स्थानीय सरकार चुनने में उनकी अहम भूमिका होती है। ऐसे में जनता अपने अधिकारों का उपयोग कर 11 फरवरी को मतदान में भाग लें। एक सुंदर रायपुर, भ्रष्टाचार मुक्त रायपुर और साफ-सुथरे रायपुर के लिए बीजेपी के पक्ष में मतदान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed