फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Municipal Corporation Scam worth crores, CG aap leader komal hupendi blame

Raipur: भूपेश सरकार के नाक के नीचे करोड़ों रुपए डकार गए अफसर, महापौर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी: हुपेंडी

Sat, 06 May 2023 11:33 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 06 May 2023 11:33 AM IST
सार

रायपुर नगर निगम में करोडों के होर्डिंग घोटाला का मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार पर हमला बोला है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में गजब भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है।

विज्ञापन
Raipur Municipal Corporation Scam worth crores, CG aap leader komal hupendi blame
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर नगर निगम में करोडों के होर्डिंग घोटाला का मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने भूपेश सरकार पर हमला बोला है। कोमल हुपेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में गजब भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। राजधानी रायपुर में करोड़ों का होर्डिंग घोटाला हो गया, लेकिन नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि महापौर एजाज ढेबर जन्मदिन मनाने में लगे हैं, अपने जन्मदिन पर राजधानी की सड़कों को बढ़े-बढ़े होर्डिंग बैनर से पाट दिए, लेकिन निगम में इतना बड़ा घोटाला हुआ इन्हें जानकारी तक नहीं लगी। यह बड़े शर्म की बात है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश सरकार जनता को धोखा दे रही है। राज्य सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे साफतौर पर भूपेश सरकार की असफलता जाहिर होती है कि नाक के नीचे नगर निगम के अफसरों ने इतना बड़ा घोटाला कर गए कि पार्षद, कलेक्टर, विधायक और निगम महापौर को जानकारी तक नहीं लगी और अफसरों ने महापौर से छिपाकर 27 करोड़ रूपए का घोटाला कर गए। नगर निगम के अफसरों ने एड एजेंसियों से पैसे लेकर फिर मन चाहे पोल लगवाकर होर्डिंग लगवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस शासन में घोटाला और भ्रष्टाचार में चरम पर'
हुपेंडी ने कहा कि पूरे राजधानी में आधे से अधिक होर्डिंग्स सीएम भूपेश बघेल, उनके मंत्री या फिर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर के लगे हैं, लेकिन उन्हें ही नहीं पता कि करोड़ों रुपए का होर्डिंग स्कैम हो रहा है। विकास के नाम पर पूरे प्रदेश में विज्ञापन के अलावा और कुछ नहीं दिख रहा है। सरकार का विकास सिर्फ होर्डिंग्स और बैनर में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में होर्डिंग घोटाले का पर्दाफाश हो चुका है, ताज्जुब की बात यह है कि सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा घोटाला हो गया और महापौर एजाज ढेबर बेहोशी की नींद सो रहे थे। कांग्रेस के कार्यकाल में घोटाला और भ्रष्टाचार में चरम पर है।

सरकार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं: हुपेंडी
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाक के नीचे उनके अफसर करोड़ों रुपए डकार गए और भूपेश बघेल और एजाज ढेबर के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं है, या फिर स्वयं ये लोग इस घोटाले में लिप्त हैं। इस घोटाले से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि राजधानी में यह स्थिति है तो अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी। भूपेश सरकार में आज पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। विकास कार्य ठप हो चुके हैं। जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार से जनता ऊब चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नाकार देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed