{"_id":"65a61df8243a9dbe2b051c76","slug":"raipur-meteorological-department-celebrated-150th-anniversary-exhibition-became-center-of-attraction-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: मौसम विभाग ने मनाया अपना 150वीं वर्षगांठ, प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: मौसम विभाग ने मनाया अपना 150वीं वर्षगांठ, प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
Tue, 16 Jan 2024 11:41 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:41 AM IST
सार
भारत मौसम विभाग का 150 वां वर्षगांठ सोमवार यानी 15 जनवरी को पूरा हुआ। इस अवसर पर राजधनी रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में स्थापना दिवस मनाया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 में हुई थी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मनाया अपना 150वीं वर्षगांठ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत मौसम विभाग का 150 वां वर्षगांठ सोमवार यानी 15 जनवरी को पूरा हुआ। इस अवसर पर राजधनी रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में स्थापना दिवस मनाया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 में हुई थी। 15 जनवरी 2024 से लेकर 15 जनवरी 2025 तक 150 वां स्थापना वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर में इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. जीके दास, इंद्रा कृषि महाविद्यालय रायपुर के डीन, विशेष अतिथि वरिष्ठ प्राध्यापक इंद्रा कृषि महाविद्यालय रायपुर और मौसम विभाग के उपसंचालक वी के दुबे के स्वागत से प्रारंभ हुआ। इसके बाद मां सरस्वती को माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मौसम केंद्र में आम जनता के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कृषि महाविद्यालय के कृषि मौसम के विद्यार्थी, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी, कृष्णा पब्लिक स्कूल डूंड़ा के विद्यार्थी इसके साथ ही आम लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।
विज्ञापन