फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Medical College invites applications for BASLP course, know the complete process

CG News: रायपुर मेडिकल कॉलेज में BASLP कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 22 Jul 2026 06:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 22 Jul 2026 06:06 PM IST
सार

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला विभाग द्वारा बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
Raipur Medical College invites applications for BASLP course, know the complete process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग के कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस www.raipurbaslp.org⁠ से डाउनलोड कर पूर्ण रूप से भरकर निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ आवेदन 13 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन


सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तथा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट "BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)" के नाम से देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र भेजने का पता Room No. 244 DEPARTMENT OF ENT, AUDIOLOGY AND SPEECH THERAPY UNIT, Dr. B.R.A.M. Hospital Raipur (C.G.) Pin.-492001. है। प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त 2026 को संस्थान की वेबसाइट www.raipurbaslp.org⁠ पर जारी की जाएगी। 

मेरिट सूची में दावा आपत्ति हेतु अभ्यर्थी दिनांक 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए ऑनलाईन आवेदन डाउनलोड कर, हार्ड कॉपी भर कर coursecoordinatorbaslp@gmail.com में मेल या विभाग में जमा कर सकते है। उक्त दिनांक के पश्चात् दावा आपत्ति हेतु किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किये जाएगें। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।प्रवेश हेतु काउंसलिंग दिनांक 16.09.2026 को आयोजित की जाएगी।


प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को प्रॉस्पेक्टस का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा कार्यालयीन समय में दूरभाष संख्या 0771-2890137 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed