फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur: Mayor Ejaz Dhebar brother Anwar came out of jail, high court approves interim bail

CG liquor Scam: जेल से बाहर निकले मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर; समर्थकों ने पटाखे फोड़े, स्वागत में लगाए नारे

Tue, 25 Jul 2023 03:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 25 Jul 2023 03:14 PM IST
सार

बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर मेयर के बड़े भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर को कल देर शाम जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान उनके स्वागत में समर्थकों का हूजुम उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
Raipur: Mayor Ejaz Dhebar brother Anwar came out of jail, high court approves interim bail
समर्थकों ने पटाखे फोड़े, स्वागत में लगाए नारे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिलासपुर हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर मेयर के बड़े भाई और शराब कारोबारी अनवर ढेबर को कल देर शाम जेल से रिहा कर दिया गया। इस दौरान उनके स्वागत में समर्थकों का हूजुम उमड़ पड़ा। सेंट्रल जेल में करीब डेढ़ सौ से अधिक समर्थक पहुंचे। ढेबर को फूल माल पहनाई। पटाखे फोड़कर और आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जेल कैंपस के बाहर नारेबाजी की गई। देखो-देखो कौन आया, शेर आया... के नारे भी लगाए गए। 

विज्ञापन


ढेबर का स्वागत इस अंदाज में किया गया, जैसे कोई विजेता का स्वागत किया जाता है। दो हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में  जेल से रिहा होने के बाद समर्थक कई कारों और बाइक में रैली की शक्ल में जेल पहुंचे। अनवर ढेबर को ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से स्वागत कर  इसी अंदाज में घर लाया गया। इस दौरान रिश्तेदारों और मोहल्लेवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन




बताया जाता है कि उनकी रिहाई की खबर सुनते ही समर्थक सेंट्रल जेल के बाहर एकत्र होने लगे थे। जब अनवर ढेबर जेल से बाहर निकले तो समर्थकों ने उन्हें गले लगा लिया। शराब कारोबारी ढेबर को ईडी ने 6 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वो ईडी की कस्टडी में रहने के बाद सेंट्रल जेल में बंद थे। ढेबर को जमानत मिलने के बाद अब बाकी आरोपियों (नितेश पुरोहित, त्रिलोक ढिल्लन ) को भी जमानत मिलने की आस जग गई है। नितेश पुरोहित और त्रिलोक ढिल्लन कोर्ट में गंभीर बीमारियों का हवाला देकर देने की गुहार लगा चुके हैं पर कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी अनवर ढेबर मामले में सोमावार को बिलसापुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। अनवर ढेबर ने अंतरिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। कारोबारी अनवर ढेबर को कोर्ट द्वारा मेडिकल ग्राउंड पर राहत मिली है। यह सुनवाई जस्टिस दीपक तिवारी की सिंगल बेंच में हुई है। बता दें कि कारोबारी अनवर ढेबर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने  गिरफ्तार किया था।





याचिकाकर्ता अनवर ढेबर के अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कारोबारी अनवर ढेबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने ढेबर को 3 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कारोबारी अनवर ढेबर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अंतरिम जमानत याचिका को मंजूर कर ली गई है। हाईकोर्ट में आगामी सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब प्रस्तुत किया जाएगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed