फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur-Jabalpur Intercity Express started: A big gift to the passengers of both the states, CM flagged off

रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू: दोनों राज्यों के यात्रियों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Sun, 03 Aug 2025 01:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर के बीच आज से नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
Raipur-Jabalpur Intercity Express started: A big gift to the passengers of both the states, CM flagged off
रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और मध्यप्रदेश के जबलपुर के बीच आज से नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस नई ट्रेन सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बीते एक दशक में छत्तीसगढ़ का रेल बजट 21 गुना बढ़ा है। वर्ष 2025-26 के लिए 6900 करोड़ रुपए का रेल बजट आवंटित हुआ है। अब तक 47,447 करोड़ रुपए की रेल परियोजनाएं छत्तीसगढ़ में संचालित हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों के उन्नयन के लिए 1680 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। इन स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन


इंटरसिटी एक्सप्रेस का लाभ
रायपुर से जबलपुर तक यात्रा करने वाले यात्रियों को दूसरी ट्रेन का विकल्प मिला है। डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा होगी। इस सेवा से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच आपसी संबंध और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य राज्यों में भी शुरू हुई नई रेल सेवाएं
इस अवसर पर रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस और भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस का भी उद्घाटन हुआ। रीवा से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भावनगर से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी की समय-सारणी
रेलवे प्रशासन ने नई ट्रेन की समय-सारणी जारी कर दी है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

गाड़ी संख्या 11702 – जबलपुर से रायपुर

  • जबलपुर: प्रस्थान सुबह 6:00
  • मदनमहल: 6:10
  • कछपुरा: 6:25
  • नैनपुर: 7:55
  • बालाघाट: 9:22
  • गोंदिया: 10:10
  • डोंगरगढ़: 11:33
  • राजनांदगांव: 11:58
  • दुर्ग: 1:00
  • रायपुर: आगमन 1:50 बजे
  • समयावधि: 7 घंटे 50 मिनट


गाड़ी संख्या 11701 – रायपुर से जबलपुर

  • रायपुर: प्रस्थान दोपहर 2:45
  • दुर्ग: 3:22
  • राजनांदगांव: 3:48
  • डोंगरगढ़: 4:13
  • गोंदिया: 5:50
  • बालाघाट: 6:50
  • नैनपुर: 8:15
  • कछपुरा: 10:10
  • मदनमहल: 10:32
  • जबलपुर: आगमन 10:45
  • समयावधि: 8 घंटे


कुल 15 कोच

  • 1 पावर कार
  • 1 SLRD
  • 8 सामान्य श्रेणी कोच
  • 4 चेयर कार
  • 1 एसी चेयर कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed