{"_id":"655ee840f1ed0d4fe4053a68","slug":"raipur-fire-news-fire-broke-out-in-raipur-babylon-hotel-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Fire News: रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, दो दमकल के गाड़ियों ने आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Fire News: रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, दो दमकल के गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
Thu, 23 Nov 2023 11:23 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:23 AM IST
सार
राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गया। बु धवार देर शाम इस होटल में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गया और इसके चपेट में कई सामने खाक हो गया।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में आग लग गई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर के बेबीलान होटल में आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गया। बु धवार देर शाम इस होटल में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गया और इसके चपेट में कई सामने खाक हो गया। आग के विकराल रूप लेने के बाद किचन और कमरा जलकर भी खाक हो गया। सुचना पर दमकल के दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
रायपुर के गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित होटल बेबीलान में अचानक आग लग जानें से अफरातफरी मच गई। चौथी मंजिल में आग लगने के बाद कमरों में रुके लोगों को उनके कमरों से बाहर निकाला गया। आग की वजह से कमरों में धुआं भर गया था। वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गया। अचानक से आग भड़कने से किचन और कमरें जलकर खाक हो गया। इसके बाद दमकल के दो गाड़ियां पहुंची।
विज्ञापन
घंटों भर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। होटल में अलग-अलग कमरों में कई सारे लोग रुके हुए थे। आग लगने की खबर मिलने पर सभी रूम से बाहर निकलने लगे। इससे होटल में भगदड़ का माहौल था। इस दौरान होटल की लाइट बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन