{"_id":"65992c5b31a99fec030a2649","slug":"raipur-education-minister-brijmohan-agrawal-inaugurated-the-40th-ntpc-national-sub-junior-archery-competition-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं NTPC राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं NTPC राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
Sat, 06 Jan 2024 04:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 06 Jan 2024 04:03 PM IST
सार
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन की ओर से आयोजित 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर का प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों से लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के एक बार फिर से अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान मिलेगी।
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ ने पूरी दुनिया में अपना परचम लहराया है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य में खेलों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा, जिससे वे खेलों में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर सकें।