फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Youth attacked with brick for taking liquor bottle, died, arrested

Raipur Crime: नशे ने ली जान; शराब को लेकर भिड़े दो युवक, ईंट उठाकर सिर पर मारा, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jan 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 05 Jan 2024 04:57 PM IST
सार

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शराब लेने पहुंचे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने पास में पड़े ईंट को उठाकर दूसरे युवक के सिर और सीने पर कई वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। वो मौके पर फरार हो गया।

विज्ञापन
Raipur Crime: Youth attacked with brick for taking liquor bottle, died, arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शराब लेने पहुंचे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। एक युवक ने पास में पड़े ईंट को उठाकर दूसरे युवक के सिर और सीने पर कई वार कर गंभीर चोट पहुंचाया। वो मौके पर फरार हो गया। जैसे-तैसे गंभीर हालात में युवक को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पूरा मामला थाना गंज का है, जहां क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान में कलिंग नगर गुढ़ियारी निवासी सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीद कर रहे थे, इसी दौरान दोनों शराब बोतल लेने की बात को लेकर आपस में विवाद हुआ। दोनों एक दूसरे से  मारपीट करने लगे। अविनाश बघेल पास में पड़े ईंट को उठाकर सुशील भोजवानी के सिर और छाती पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सुशील भोजवानी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी अविनाश बघेल के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/24 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके साथ ही उसकी खोजबीन शुरू की गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना के संबंध में आरोपी अविनाश बघेल की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने घटना को अंजाम देना बताया। इस दौरान आरडीए कॉलोनी सरोना निवासी आरोपी- अविनाश बघेल 19 साल को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed