फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Three people committed suicide by hanging themselves

Raipur Crime: फांसी के फंदे पर झूले एक ही परिवार के तीन लोग; दो दिन से बंद घर से आ रही थी दुर्गन्ध,जादू का शक!

Fri, 29 Dec 2023 12:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने फंसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार में पति-पत्नी और बेटी की एक ही  फंदे पर लटकी लाश मिली है। दो-तीन दिन पहले फंदे पर लटकी लाश की बदबू जब पड़ोसियों तक पहुंची

विज्ञापन
Raipur Crime: Three people committed suicide by hanging themselves
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने फंसी लगाकर आत्महत्या की है। परिवार में पति-पत्नी और बेटी की एक ही  फंदे पर लटकी लाश मिली है। दो-तीन दिन पहले फंदे पर लटकी लाश की बदबू जब पड़ोसियों तक पहुंची, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर टिकरापारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना इलाके में स्थित बीएसयूपी कॉलोनी की है, जहां मृतक अगले पांच सालों से रह रहा था। बीते गुरुवार की रात को पुलिस को सुचना मिली कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने फंसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी की है, जिसमें घर के मुखिया लखन लाल सेन, पत्नी रानू सेन और नाबालिग बच्ची पायल सेन की लाश थी।
विज्ञापन


खिड़की खुली तो बदबू की वजह आया सामने 
दो-तीन दिन पहले तीनों ने आत्महत्या की है। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक के परिवार के किसी से कोई विवाद नहीं था। बीते दो दिनों से फैमली के लोगों को देखें ही नहीं थे। उनके घर अंदर से बदबू आने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब खिड़की खोलकर कर देखी, तब तीनों की लाश फंदे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जादू का शक
मृतक के परिवार वालों ने पड़ोसियों से कहा था कि उनकी फैमिली पर किसी ने जादू किया हुआ है। कुछ दिनों से परिवार में कुछ सही नहीं चल रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से ड्राइवर था। छह महीने पहले ही उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी भी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के लोग आत्महत्या किए हैं। खुदकुशी की वजह सामने नहीं आया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed