फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Supply English liquor made in Punjab to Chhattisgarh; Wine worth Rs 14.5 lakh seized, arrested

Raipur Crime: पंजाब में बनी अंग्रेजी शराब की छत्तीसगढ़ में सप्लाई; साढ़े 14 लाख रुपये का वाइन जब्त, एक गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Apr 2024 01:52 PM IST
सार

पंजाब में बनी अंग्रेजी शराब का छत्तीसगढ़ में भंडारण किया जा रहा था। तस्कर इसे अलग-अलग जगहों पर अवैध तरीके से सप्लाई कर रहा था। रायपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुका है।

विज्ञापन
Raipur Crime: Supply English liquor made in Punjab to Chhattisgarh; Wine worth Rs 14.5 lakh seized, arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के खमतराई थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चारपहिया गाड़ी में एक व्यक्ति अपने वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर खमतराई की ओर जा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन कर वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को भनपुरी बस स्टैंड पास पकड़ा गया। कार में सवार व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्दर पाल सिंह बताया। इस दौरान पुलिस ने चारपहिया वाहन की तलाशी ली। 

विज्ञापन


पंजाब के शराब को छत्तीसगढ़ कर रहा था सप्लाई 
कार की तलाशी लेने पर वाहन में अंग्रेजी शराब पाया गया। शराब परिवहन बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग की गई। इस पर शराब तस्कर के पास कोई दस्तावेज नहीं था। मौके पर आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस पेटी पंजाब राज्य से निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी से शराब के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने शराब को पंजाब से लाना बताया। 
विज्ञापन


दूसरे अड्डे में छिपाकर रखा था अंग्रेजी शराब 
पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने शराब को दुर्ग जिला के अमलेश्वर स्थित एक दुकान में भंडारण करके रखा हुआ था। साथ ही अलग-अलग जगहों पर अवैध रूप से सप्लाई करता था। वहीं खमतराई पुलिस और अमलेश्वर पुलिस की ओर से आरोपी के बताए गए अड्डे पर जाकर छापेमारी की। साथ ही वहां से पुलिस ने 22 पेटी अंग्रेजी शराब की बोतल जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी जा चुका है जेल 
आबकारी एक्ट के प्रकरण में पुलिस ने जिला पटियाला पंजाब, हाल पता डीडीनगर रायपुर निवासी आरोपी जितेन्दर पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पेटी पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब और एक चारपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत 14 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस से मिली रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पहले भी आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed