फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime news: Rape with girl , Raipur police arrested Accused

CG: नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म; अश्लील वीडियो बनाकर धमकाता था आरोपी चन्द्रमा, गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 07:18 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

Raipur Crime news: नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raipur Crime news: Rape with girl , Raipur police arrested Accused
ग्रॉफिक: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Raipur Crime news: नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर युवती को धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म की की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के विरूद्ध थाना डीडी नगर में अपराध क्रमांक 275/25 धारा 64(2), 296,351(3), 115(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


कांकेर निवासी प्रार्थिया ने 13 जुलाई को थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा नामक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को पुलिस वाला बताया था। चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर दिनांक तीन अक्तूबर 2024 को कांकेर से रायपुर बुलाकर बस स्टैण्ड से अपने साथ गाड़ी में बैठाकर इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के एक खाली मकान में ले गया। पीने के लिये जूस दिया। जूस पीने के बाद प्रार्थिया बेसुध हो गई उसके बाद चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी हवसी दरिंदे ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। प्रार्थिया को होश आने पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा उसे बस स्टैण्ड ले जाकर बस में बैठा दिया। कुछ दिन बाद आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा ने प्रार्थिया को फोन कर दोबारा रायपुर बुलाया तो उसने आने से मना किया, तब वह प्रार्थिया को उसका अश्लील वीडियो भेजा और बोला कि अगर तुम रायपुर नहीं आओगे तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा। प्रार्थिया को धमकी देकर अश्लील गाली-गलौच किया जिस पर प्रार्थिया डर से रायपुर आती रही। आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों में ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी डी.डी.नगर के नेतृत्व में थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम ने आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी ने  घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी - 
चन्द्रमा प्रसाद मिश्रा उम्र 55 साल, निवासी इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, रायपुरा, डीडी नगर रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed