फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Minor thieves  arrested with foreign currency and jewellery

Raipur Crime: सुने घर में चोरों ने बोला धावा; फॉरेन करंसी और जेवरात लेकर हुए फरार, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Sun, 07 Jan 2024 02:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 07 Jan 2024 02:20 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में एक सूने माकन में चोरी का मामला सामने आया है। दो नाबालिग ने सूने घर से फॉरेन करंसी और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी के शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Raipur Crime: Minor thieves  arrested with foreign currency and jewellery
पुलिस ने जब्त किया चोरी का सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में एक सूने माकन में चोरी का मामला सामने आया है। दो नाबालिग ने सूने घर से फॉरेन करंसी और सोने के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरी के शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से सोने के जेवरात, फॉरेन करेंसी और दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जब्त सामानों की कुल कीमत एक लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी राजेश रंजन ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गौतम विहार देवपुरी में रहता हैं। उसने अपने घर में ताला लगाकर कांकेर अपने परिवार के पास गया था। 30 दिसंबर 2023 को रात साढ़े नौ बजे रायपुर स्थित अपने घर आकर देखा तो पाया कि, घर का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। आलमारी खुला हुआ था। उसका लॉकर टूटा हुआ था। उसमें रखें सोने के जेवरात, फॉरेन करंसी और नगदी रकम नही था।
विज्ञापन


सभी सामानों को कोई अज्ञात चोर घर के पिछे का दरवाजे का ताला तोडकर घर अंदर घुसकर सामान लेकर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात अरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद थाना पुलिस ने मामला में संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुलिस घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की। घटना स्थल और उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का खंगाले और मुखबीर भी लगाए गए। इसी दौरान पुलिस को अज्ञात आरोपियो के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने उक्त चोरी को घटना को  स्वीकार किया। 


पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सोने के जेवरात, नगदी रकम और दोपहिया वाहन जब्त की। जब्त सामानों की  कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed