{"_id":"66502f1185ba3abaaf0f83fd","slug":"raipur-crime-half-burnt-body-of-an-unknown-woman-found-in-semi-nude-state-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में महिला की अर्धनग्न-अधजली मिली लाश; बेटे ने लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट; दुष्कर्म कर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में महिला की अर्धनग्न-अधजली मिली लाश; बेटे ने लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट; दुष्कर्म कर हत्या की आशंका
Fri, 24 May 2024 11:40 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 May 2024 11:40 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक महिला का शव तीन-चार दिन पहले का है। महिला की पहचान 45 वर्षीय केवरा बाई के रूप में हुई है। महिला के बेटे ने 21 मई को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मृत महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न हालत में अधजली लाश मिली है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के छानबीन के बाद अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
पूरा मामला रायपुर के टिकरापारा थाना का है। थाना क्षेत्र कमल विहार सेक्टर चार के झाड़ी के पास एक अज्ञात महिला की लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक महिला का शव तीन-चार दिन पहले का है। महिला की पहचान 45 वर्षीय केवरा बाई के रूप में हुई है। महिला के बेटे ने 21 मई को गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आशंका है कि हत्यारे ने महिला की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए लाश आग लगा दिया और ठिकाने लगा दिया। मिली जानकारी के अनुसार महिला की शरीर को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। जांच में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन