{"_id":"6630a38fc6800203b00b6b82","slug":"raipur-crime-first-abused-then-threatened-to-kill-robber-arrested-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur Crime: पहले की गाली-गलौज, फिर जान से मारने की दी धमकी, 5 हजार लेकर फरार,चाकू दिखाकर लूटने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur Crime: पहले की गाली-गलौज, फिर जान से मारने की दी धमकी, 5 हजार लेकर फरार,चाकू दिखाकर लूटने वाला गिरफ्तार
Tue, 30 Apr 2024 01:24 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:24 PM IST
सार
शहर में चोरी, मारपीट और लूट जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। बदमाश ने एक युवक को चाकू दिखाकर जान से मरने की धमकी दी। साथ ही डरा-धमकाकर पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में चोरी, मारपीट और लूट जैसे घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। बदमाश ने एक युवक को चाकू दिखाकर जान से मरने की धमकी दी। साथ ही डरा-धमकाकर पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस थाना में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
प्रार्थी मोहम्मद हसन 28 अप्रैल को थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी वह डीकेएस अस्पताल में एंबुलेंस चलाने का काम करता है। 27 अप्रैल को दोपहर तीन बजे के आसपास आरोपी सुनील मंडोतिया ने अस्पताल के दूसरे गेट नंबर के पास आकर प्रार्थी हसन को गाली गलौज करने लगा। इतना ही नहीं बदमाश ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। चाकू पकड़े बदमाश ने उसे डरा धमकाकर उसके पास रखे पांच हजार रुपए नगदी लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद गोलबाजार थाना पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी और आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी सुनील मंडोतिया की पतासाजी शुरू किया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी डीकेएस अस्पताल के आसपास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी सुनील मंडोतिया को पकड़ लिया। उसे थाना लाकर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया जाकर आरोपी सुनील मंडोतिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ सरस्वती थाना, कबीरनगर और गोलबाजार थाना में जेल की हवा खा चुका है। अवंति विहार, थाना खम्हारडीह रायपुर निवासी आरोपी सुनील मंडोतिया (28 साल)को गिरफ्तार किया गया।