फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: Father and two sons together murdered Mohanlal, three accused arrested

Raipur Crime: बाप और दो बेटों ने मिलाकर मोहनलाल की ले ली जान, पुरानी विवाद को लेकर था झगड़ा, तीनों गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 06:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 21 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बाप समेत दो बेटों ने मिलाकर पड़ोसी की हत्या कर दी। पुरानी वाद-विवाद के कारण लाठी,डंडा और टांगिया से मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Raipur Crime: Father and two sons together murdered Mohanlal, three accused arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बाप समेत दो बेटों ने मिलाकर पड़ोसी की हत्या कर दी। पुरानी वाद-विवाद के कारण लाठी,डंडा और टांगिया से मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


आरंग थाना क्षेत्र के भोथली निवासी मृतक मोहनलाल सोनवानी 21 अप्रैल को सुबह अपने घर के बाहर पड़ोसी भागचंद और उसके परिवार को पुरानी विवाद को लेकर गाली गलौज कर रहा था। इस पर भागचंद बंजारे और उसके दो बेटे गणेश बंजारे, महेश बंजारे ने मिलकर मोहनलाल की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं घर के पास रखे लाठी, डंडा और टांगिया से मोहनलाल के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया।
विज्ञापन


झगड़े के दौरान उसके सिर, घुटने और कोहनी पर गंभीर चोट आई। इससे उसके शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया। इस दौरान उसके परिजन ने उसे इलाज के लिए सीएससी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरंग थाना क्षेत्र के भोथली निवासी भागचंद बंजारे 65 साल, गणेश बंजारे 26 साल और महेश बंजारे 20 साल को गिरफ्तार किया है। बाप समेत दो बेटों के खिलाफ 302, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed