{"_id":"6597d708622b4a20a0040c1c","slug":"raipur-crime-dispute-while-buying-liquor-9-people-killed-and-injured-a-young-man-accused-arrested-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में शराब खरीदते समय विवाद: 9 लोगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में शराब खरीदते समय विवाद: 9 लोगों ने युवक को पीट-पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, गिरफ्तार
Fri, 05 Jan 2024 03:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 05 Jan 2024 03:46 PM IST
सार
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मामूली बात पर नौ बदमाशों ने मिलकर एक युवक को लाठी डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो बालक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मामूली बात पर नौ बदमाशों ने मिलकर एक युवक को लाठी डंडा से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो बालक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला मंदिर हासौद थाने क्षेत्र का है, जहां शराब दुकान में शराब खरीदते समय विवाद हुआ, जिसके बाद बदमाशों ने उसे बुरी तरह पीटा था।
विज्ञापन
मामला 15 नवंबर 2023 का है। थाना मंदिर हसौद स्थित विदेशी मदिरा दुकान सीबीडी बिल्डिंग नया रायपुर में कुछ लोगों ने गौकरण यादव को शराब लेने की बात को लेकर हाथ मुक्का और डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिये थे, जिसमें उसे अंदरूनी चोट आई थी। इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 19 नवंबर 2023 को गौकरण यादव को अंदरूनी चोट के कारण परेशानी होने पर फिर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 03/24 धारा 147, 148, 323, 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विज्ञापन
मर्ग जांच कार्रवाई के दौरान थाना मंदिर हसौद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। जिसमें डॉक्टर ने मारपीट के कारण गंभीर चोट होने से मृत्यु होना बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू की। घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी सुनील पाल, हरीश यादव, साहेब दास मानिकपुरी, जय प्रकाश पाल, दीपक दास मानिकपुरी, आदित्य राज कंडरा, हरीश धीवर और विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक को पकड़ा गया। पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। इसके बाद दो बालक समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- सुनील पाल 20 साल, निवासी थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
- पुनीत यादव उर्फ हरीश यादव 19 साल, निवासी थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
- साहेब दास मानिकपुरी 18 साल, निवासी थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
- जय प्रकाश पाल 19 साल, निवासी थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
- दीपक मानिकपुरी 21 साल, निवासी थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
- आदित्य कंडरा 19 साल, निवासी थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर
- हरिश धीवर 20 साल, निवासी कुहेरा थाना राखी, जिला रायपुर
- विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक