फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime: complex 12 shop Lock broken; Vicious thief absconded with cash, arrested

Raipur Crime: एक कॉम्पलेक्स के 12 दुकानों का टुटा ताला; सभी के गल्ले से नगदी लेकर फरार, शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2024 03:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 12 Apr 2024 03:09 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर सूने मकान, कॉम्पलेक्स और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक शातिर चोर ने पगारिया कॉम्पलेक्स स्थित 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Raipur Crime: complex 12 shop Lock broken; Vicious thief absconded with cash, arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। चोर सूने मकान, कॉम्पलेक्स और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही एक शातिर चोर ने पगारिया कॉम्पलेक्स स्थित 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी कई प्रकरणों में जेल जा चुका है।  

विज्ञापन


प्रार्थी अमर परचानी ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पगारिया कॉम्पलेक्स पंडरी में प्रिंटर्स का दुकान है। दुकान को रात में बंद करके घर चले गए। वहीं सुबह दुकान आकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। साथ ही गल्ला में रखे नगदी रकम भी गायब था। ऐसे ही शातिर चोर ने 12 दुकानों के ताला तोड़कर नगदी रकम लेकर फरार हो गया था। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आरोपी की खोजबीन की। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। इस दौरान आरोपी के संबंध में पुलिस को सूचना मिली। राजातालाब नई बस्ती निवासी ईजहान खान जो पहले भी चोरी के प्रकरणों में जेल जा चुका है। साथ ही उसे घटना स्थल के आसपास देर रात्रि संदिग्ध हालत में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ईजहान खान की पतासाजी कर उसे पकड़ा। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम देना बताया। इस पर आरोपी ईजहान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7 हजार 330 रुपये जब्त किया गया। आरोपी ईजहान खान आदतन चोर है। पहले भी थाना देवेन्द्र नगर, सिविल लाइन, गोलबाजार सहित अन्य थानों से भी चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के कई प्रकरणों में जेल जा चुका है।

इन दुकानों के टूटे मिले ताले, नगदी भी गायब 

  • दुकान नंबर छह और सात सूर्या होजयरी
  • दुकान नंबर 15 मेहर मार्केटिंग मेडिकल दुकान
  • दुकान नंबर 16 कव्हर होजयरी
  • दुकान नंबर 45 शिवम बेग
  • दुकान नंबर 47 डाल कास्मेटिक
  • दुकान नंबर 66 आरबी ठक्कर एनएक्स
  • दुकान नंबर 72-73 महाबीर टेक्स
  • दुकान नंबर 84 मनीषा होजयरी
  • दुकान नंबर 99 रोहित होजयरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed