{"_id":"662c9cad3c3f20c9930538db","slug":"raipur-crime-attacked-with-knife-due-to-old-rivalry-four-accused-arrested-by-police-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: पहले फोन पर की गाली-गलौज, फिर अखाड़े में बुलाया; झगड़ा सुलझाने पहुंचे 4 लोगों को मारा चाकू, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: पहले फोन पर की गाली-गलौज, फिर अखाड़े में बुलाया; झगड़ा सुलझाने पहुंचे 4 लोगों को मारा चाकू, गिरफ्तार
Sat, 27 Apr 2024 12:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:06 PM IST
सार
Raipur crime News: राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुरानी विवाद को सुलझन पहुंचे लोगों को बैजनाथपारा अखाड़े के पास चाकू, लोहे को रॉड और लकड़ी के बेट से मारपीट की। इससे दो लोगों को काफी चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Raipur crime News: राजधानी रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुरानी विवाद को सुलझन पहुंचे लोगों को बैजनाथपारा अखाड़े के पास चाकू, लोहे को रॉड और लकड़ी की बत्ता से मारपीट शुरू कर दी। इससे दो लोगों को काफी चोट आई। मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, 25 अप्रैल को प्रार्थी नागेश्वर यादव ने तेलीबांधा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने में रिपोर्ट लिखाया कि 19 अप्रैल को शोभायात्रा निकालने के दौरान बलजीत और बैजू को अशरफ उर्फ अश्शु और दीप ने मारपीट की थी। इस मामले को लेकर लगभग रात डेढ़ बजे मोहम्मद साहिल ने संकेत तांडी को फोन करके 19 अप्रैल को हुई लड़ाई को लेकर गाली-गलौज की।
विज्ञापन
मोहम्मद साहिल ने उसे बैजनाथपारा अखाड़े के पास बुलाया, मामले को सुलझाने के लिए प्रार्थी अपने साथ संकेत तांडी,मनोहर सिंह,अजीत फुंडे के साथ बैजनाथ पर अखाड़ा के पास आया। रात लगभग दो बजे साहिल खान को समझने पर वह अपने साथी अशरफ, इमरान और गोलू के साथ मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। साथ ही अपने पास रखे चाकू , लोहे की रॉड और लकड़ी के बत्ते से मारपीट करने लगे। इससे प्रार्थी नागेश्वर के शरीर में काफी चोट आई। साथ ही संकेत के शरीर में भी चोट आई। इतना ही नहीं मारपीट कर भागते समय साहिल ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दिया। यह घटना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैजनाथपारा अखाड़े के पास 25 अप्रैल को रात दो बजे हुआ था।
विज्ञापन
मामले में शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने चारों आरोपी को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। साथ ही चारों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त किए धारदार हथियार एक चाकू,लोहे की रॉड और लकड़ी का बत्ता आरोपियों फेक गए जगह से बरामद कर जब्त किया गया। थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 153/2024 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- शेख साहिल 23 साल, निवासी रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा, रायपुर
- मोहम्मद अशरफ उर्फ अश्शु 26 साल, निवासी काशीराम नगर थाना तेलीबांधा, रायपुर
- देवनारायण साहू 20 साल, निवासी रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा, रायपुर
- शेख इमरान 23 साल, निवासी रजबंधा मैदान थाना मौदहापारा, रायपुर