{"_id":"658e74a38f1ecdceb5091e57","slug":"raipur-crime-a-miscreant-youth-misdemeanor-a-cow-police-arrested-accused-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में मानवता शर्मसार: गाय के पैरों को बांधकर दरिंदे ने किया अनाचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में मानवता शर्मसार: गाय के पैरों को बांधकर दरिंदे ने किया अनाचार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 29 Dec 2023 12:57 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:57 PM IST
सार
Raipur Crime: एक मामला रायपुर के खम्हारडीह इलाके से सामने आया है, जहां एक बदमाश युवक ने गाय के पैरों को बांधकर उसके साथ अनाचार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बदमाश युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur Crime: राजधानी रायपुर के थाना खम्हारडीह इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंसान अपनी हवस की भूख को मिटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसे ही एक मामला रायपुर के खम्हारडीह इलाके से सामने आया है, जहां एक बदमाश युवक ने गाय के पैरों को बांधकर उसके साथ अनाचार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रार्थी राजा साहू ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उसने रिपोर्ट में बताया कि वह डेयरी फार्म का संचालन करता है। 26 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे अपने डेयरी फार्म से गाय की आवाज सुनाई दिया। उसने डेयरी फार्म अंदर जाकर देखा कि एक बदमाश युवक फार्म के गाय के साथ अनाचार कर रहा था।
विज्ञापन
राजा साहू ने बताया कि पार्वती नगर निवासी सूर्या तांडी ने डेयरी फार्म के लाल रंग के गाय के पैरों को बांधकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। यह देखकर जब उसने चिल्लाया तो बदमाश युवक अपने खुले पैंट को पकड़कर भागने लगा। उसके पीछा कारने पर उसने प्रार्थी को ईट से फेंक कर मारा, जिससे प्रार्थी के बांये हाथ में चोट आया है।
विज्ञापन
इसके बाद डेयरी फार्म के मालिक ने सूर्या तांडी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाया है। अपराध क्रमांक- 467/2023 धारा 377,323 भादवि, पशु क्रूरता निवारक अधिनियम 1960 की धारा 11 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पार्वती नगर खम्हारडीह थाना निवासी 24 वर्षीय सूर्या तांडी उर्फ भोदबो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।