{"_id":"65c8b37047906a7516045c57","slug":"raipur-contractor-had-left-drain-open-in-front-house-collector-reprimanded-on-complaint-work-completed-in-2-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: घर के सामने ठेकेदार ने खुली छोड़ी थी नाली, शिकायत पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, 24 घंटों में हुआ काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: घर के सामने ठेकेदार ने खुली छोड़ी थी नाली, शिकायत पर कलेक्टर ने लगाई फटकार, 24 घंटों में हुआ काम पूरा
Sun, 11 Feb 2024 05:16 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 11 Feb 2024 05:16 PM IST
सार
नल जल कनेक्शन के लिए गढ्ढा खोदकर ठेकेदार छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर खंड के कार्यपालन अभियंता को तलब किया और तत्काल समस्या का निदान करने निर्देशित किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रायपुर के अभनपुर विकासखंड के ग्राम हसदा की वृद्ध महिला के घर के सामने ठेकेदार ने नाली खुली छोड़ी दी थी। इसके वजह से महिला को काफी परेशानियों का सामना कारण पड़ता था। नल जल कनेक्शन के लिए गढ्ढा खोदकर ठेकेदार छोड़ दिया गया था। इसकी शिकायत होने पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायपुर खंड के कार्यपालन अभियंता को तलब किया और तत्काल समस्या का निदान करने निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश के बाद निर्माण एजेंसी ने तत्काल अपनी त्रुटि सुधार की। वृद्ध महिला को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी। पीएचई अधिकारियों ने इस संबंध में अपना पालन प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया है।
एनजीओ और पीड़ित महिला ने त्वरित पहल के लिए कलेक्टर डॉ. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं कलेक्टर ने ऐसे स्वयंसेवी संगठन की सराहना करते हुए कहा कि आम नागरिकों को सुविधा व सहायता पहुंचाने में एनजीओ की भूमिका बड़ी होती है। प्रशासन को जानकारी देकर लोगों को मदद पहुंचाने में समर्थ की तरह सभी एनजीओ भी हमेशा आगे रहें। प्रशासन हर सूचना,शिकायत और सुझाव पर त्वरित कार्यवाही करता है।