{"_id":"66f800cca686cf1661057659","slug":"raipur-collector-new-initiative-had-breakfast-and-discussion-with-employees-doing-good-work-at-ground-level-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर कलेक्टर की नई पहल: जमीनी स्तर पर अच्छे काम करने वाले कर्मचारियों के साथ किया ब्रेकफास्ट और चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर कलेक्टर की नई पहल: जमीनी स्तर पर अच्छे काम करने वाले कर्मचारियों के साथ किया ब्रेकफास्ट और चर्चा
Sat, 28 Sep 2024 06:42 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:42 PM IST
सार
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एक नई पहल की शुरूआत की है। उन्होंने जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर कि शुरूआत की है।
विज्ञापन
ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने एक नई पहल की शुरूआत की है। उन्होंने जमीनी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर कि शुरूआत की है। इसी क्रम में आज शनिवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट करने के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर ने पटवारी से प्रशासकीय कार्यों के संबंध में चर्चा की और उनके परिवार का हाल-चाल जाना। कलेक्टर ने पटवारी से उनके सर्विस बुक, सत्व के बारे में भी जानकारी ली।
रायपुर कलेक्टर ने चर्चा के दौरान उनके अन्य मुद्दों की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले के मैदानी स्तर में उत्कृष्ट काम करने वाले सभी तहसीलों के पटवारियों के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आने वाले दिनों में महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में कलेक्टर गौरव सिंह ने हल्का पटवारियों के साथ चर्चा करते हुए उनसे समस्याओं की जानकारी ली और सुझाव भी मांगे।
कलेक्टर ने कहा कि हल्का पटवारी अपने हल्का क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और शासकीय योजनाओं की जानकारी भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। कलेक्टर ने कहा कि इससे दुर्घटना की जानकारी भी तत्काल मिल सकेगी। कलेक्टर ने हल्का पटवारी से चर्चा के दौरान कहा कि राजस्व प्रकरणों का निपटारा समय-सीमा के भीतर किया जाए और कार्यों को पारदर्शिता के साथ करें। नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। साथ ही कोई भी कार्य को सुगम किया जाए।
विज्ञापन
कलेक्टर गौरव सिंह ने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा के भीतर प्रकरणों के निपटारा में कमी लाई जाएं। कलेक्टर ने कहा कि आरबीसी 6-4 के तहत आपदा मृत्यु पर पटवारी तत्काल रिपोर्ट पेश करें और पीड़ित परिवार के सदस्यों को जल्द से जल्द सहायता राशि की स्वीकृति कराई जाएं। इससे पीड़ित परिवार को भी काफी मदद मिलती है। कलेक्टर ने कहा कि आय, जाति प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरणों को तेजी के साथ निपटारा किया जा रहा है। लंबित प्रकरणों की संख्या काफी कम हो गई है, जाति, आय, मूलनिवास प्रमाण जल्द से जल्द बनाए जा रहे है।
कलेक्टर ने हल्का पटवारी से रिकॉर्ड दुरूस्ती, नामातंरण प्रकरण, सर्विस बुक अपडेट पर चर्चा की। कलेक्टर ने उपस्थित हल्का पटवारी से कहा कि कार्य को बेहतर करने के लिए जो प्रयास किए जा सकते हैं, वे भी जानकारी दे सकते है। पटवारी का कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, ऐसे में गंभीरता बनाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने ब्रेकफास्ट विथ कलेक्टर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारी जागेश्वर चंद्राकर आरंग, मनीष धनगर गोंदवारा, राजेश साहू धरसींवा, राकेश जांगडे अभनपुर, प्रशांत शर्मा गोबरानवापारा, अखिलेश भागड़कर तिल्दा, शांति दिनकर खरोरा, संदीप चंद्राकर मंदिरहसौद से चर्चा की।