{"_id":"5b814d2142c792462e3b36c7","slug":"raipur-collector-ias-op-chaudhary-resigns-speculations-about-joining-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायपुर के कलेक्टर ओपी चौधरी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर के कलेक्टर ओपी चौधरी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
भाषा, रायपुर
Updated Sat, 25 Aug 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
ओ पी चौधरी
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अमले और राजनीतिक गलियारों में चल रही तमाम अटकलों को विराम लगाते हुए रायपुर के जिलाधिकारी आईएएस ओ पी चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। चौधरी ने सोशल मीडिया पर भी अपने फैसले के बारे में जानकारी दी है।
हालांकि राज्य भाजपा में महामंत्री संतोष पांडेय ने ‘‘भाषा’’ को बताया की चौधरी के भाजपा में शामिल होने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां बताया कि वर्ष 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी चौधरी ने अपना इस्तीफा शासन को भेज दिया है।
चौधरी को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा में बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है। उनके भाजपा के टिकट से रायगढ़ जिले के प्रतिष्ठित खारसिया सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं।
विज्ञापन
खरसिया विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ के प्रमुख विधानसभा सीट में से एक है। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और यहां से अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह भी चुनाव लड़ चुके हैं।
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले बस्तर के दरभा क्षेत्र में झिरम घाटी नक्सली हमले में मारे गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के बेटे उमेश पटेल खरसिया विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं।

आरएसएस एजेंट हैं चौधरी: कांग्रेस
चौधरी रायगढ़ जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग के अघरिया समुदाय से आते हैं जिससे वर्तमान विधायक पटेल हैं। अघरिया पटेल को क्षेत्र में कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है। चौधरी के यहां से चुनाव लड़ने से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लग सकती है।
चौधरी पिछले छह महीनों से रायगढ़ और खरसिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिससे कयास लगाया जा रहा था कि वह यहां से चुनाव लड़ सकते हैं।
सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने चौधरी के राजनीतिक प्रयास के बारे में पुष्टि नहीं की है। लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा है कि यदि वह ऐसा करने के इच्छुक हैं तो उन्हें पार्टी में स्वागत किया जाएगा।
पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा में शामिल होने और लोगों की सेवा करने के लिए खेल, कला और साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख व्यक्तित्वों को आमंत्रित कर रही है।
इधर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने चौधरी को "आरएसएस का एजेंट" कहा और उन पर अपनी सेवा के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाया।
राज्य कांग्रेस के महासचिव शैलेश नितिन त्रिवेदी का कहना है कि कांग्रेस ने पहले ही कहा था कि चौधरी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने चौधरी पर आरएसएस एजेंट होने का आरोप लगाया है।